लुईस ने सहज होने में मदद की: रोहित
मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ 52 गेंद में 94 रन की पारी खेलने का श्रेय एविन लुईस को देते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने उन्हें क्रीज पर पैर जमाने का मौका दिया। मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी को कल रात यहां 46 रन से हराकर आईपीएल 11 में पहली जीत दर्ज की। रोहित के अलावा लुईस ने भी 65 रन की पारी खेली। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 213 रन बनाए जिसके जवाब में आरसीबी की टीम…
Read More