एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

बिपाशा बसु की शादी को हुए दो साल, पति और दोस्तों के साथ यूं मनाया जश्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों गोवा में हैं और अपनी सालगिरह का जश्न मना रही हैं. दो साल पहले उन्होंने फिल्म ‘अलोन’ में उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी. बिपाशा-करण ने दोस्तों के साथ अपनी दूसरी एनिवर्सरी मनाई और इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा किए. वीडियो में बिपाशा और करण सिर्फ रोमांटिक नहीं बल्कि फनी अंदाज में नजर आए. फिटनेस ट्रेनर डिने पांडे और फैशन डिजाइनर रॉकी एस कपल के सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. चारों ने मिलकर खूब मस्ती की और सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो जारी किए.एनिवर्सरी के मौके पर बिपाशा बसु ने लिखा- “आज शादी की दूसरी सालगिरह है लेकिन ऐसा लगता है कि कल की ही बात हो. करण ने मुझे बताया कि सच्चा प्यार क्या होता है.” जवाब में करण सिंह ग्रोवर लिखते हैं- “मुझे लगता था कि जब तुम मुझसे मिली थी वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन था. फिर हमारी शादी हुई और वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन बन गया. मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया.” बता दें, बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं. साल 2008 में करण ने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से पहली शादी की, लेकिन इसके 10 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया. साल 2012 उन्होंने अपनी को-स्टार जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और साल 2014 में इनका तलाक हो गया. बिपाशा और करण की नजदीकियां फिल्म ‘अलोन’ (2015) के सेट पर बढ़ीं. फिर 30 अप्रैल, 2016 को जोड़ी शादी के बधंन में बंधीं.

Related posts

Translate »