एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

कौन हैं आनंद आहूजा? कब किया सोनम कपूर को प्रपोज? जानें कपल के बारे में सब कुछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा आगामी 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लंबे वक्त से चल रही अफवाहों और गॉसिप्स पर विराम लगाते हुए कपूर और आहूजा फैमिली ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर शादी की बात की पुष्टि की है. सोनम और आनंद को अक्सर साथ देखा जाता है. सोनम उनकी फिल्में और स्टाइल से सभी फैन्स वाकिफ हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आनंद आहूजा, इंडिया के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं. कथित तौर पर वह 3000 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं.

आनंद आहूजा देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस ‘शाही एक्सपोर्ट’ के मालिक हरिश आहूजा के बेटे हैं. आनंद आहूजा इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. यह उनका फैमिली बिजनेस है. दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद आनंद ने अमेरिका से ग्रेजुएशन किया और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल व्हार्टन से एमबीए की पढ़ाई की. उन्होंने अमेजॉन.कॉम में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया है.

Related posts

Translate »