कर्नाटक चुनाव: अमित शाह ने कहा, यहां सिद्धारमैया और वहां पाकिस्तान सरकार कर रही है टीपू-टीपू
कर्नाटक के यल्लमा में एक चुनाव सभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं देवी येल्लम्मा के चरणों में प्रणाम करता हूं और उनसे भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगता हूं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की आंधी नहीं बीजेपी की सुनामी चल रही है.
अमित शाह ने कहा कि येदियुरप्पा जी की सरकार बनवाइए, हम महादेई मसले को 6 महीने में सुलझा लेंगे. पूरे क्षेत्र में महादेई का पानी समृद्धि लाने वाला है. उन्होंने कहा कि यहां सिद्धारमैया टीपू टीपू कर रहे हैं और वहां पाकिस्तान सरकार टीपू टीपू कर रही है. कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने जो पैसा कर्नाटक के विकास के लिए भेजा वो सिद्धारमैया जी ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया. हमने तय किया है कि हमारी सरकार बनते ही, अगले 10 दिन में किसानों का 1 लाख रुपये तक का ऋण माफ कर दिया जायेगा.

