श्रीदेवी की बेटियों के साथ दिखीं अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग, तीनों बहनों के साथ दिए पोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली है. मंगलवार रात मुंबई के होटल लीला में इनकी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. पार्टी में सोनम कपूर का पूरा परिवार मौजूद रहा. लेकिन हमारी निगाहें बोनी कपूर पर जाकर टिकीं, जो पूरी फैमिली के साथ रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए. बोनी कपूर यहां बेटे अर्जुन कपूर और तीनों बेटियां अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पहुंचे. श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों के करीब आ गए हैं, मीडिया के सामने उन्हें जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ पोज देते हुए देखा गया. इस दौरान अर्जुन की बहन अंशुला भी मौजूद रहीं.
सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में पूरे परिवार ने पहले एक साथ पोज दिए, फिर अर्जुन अपनी तीनों बहनों के साथ मीडिया के कैमरों में कैद हुए.
अर्जुन यहां ब्लैक शेरवानी में नजर आए. बोनी कपूर ने नेवी ब्लू शेरवानी पहनी. वहीं, तीनों कपूर सिस्टर्स टेडिशनल लुक में स्पॉट हुईं. खुशी कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का रेड एंड येलो लेहंगा पहना, जबकि जाह्नवी और अंशुला मैचिंग आउटफिट में देखी गईं.

