विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका के बाद पराग्वे भी यरूशलम ले जाएगा अपना दूतावास

असंसियन ( पराग्वे ), 10 मई ( दिन न्यूज़  ) पराग्वे ने अपने इस्राइल में अपने दूतावास को यरूशलम ले जाने का फैसला लिया है। पराग्वे के विदेश मंत्रालय ने इस कदम की पुष्टि की है।

इससे पहले अमेरिका और ग्वाटेमाला अपने दूतावास यरूशलम स्थानांतरित कर चुके हैं। हालांकि फलस्तीन ने इसका विरोध किया है।

मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा कि वह राष्ट्रपति होरासियो कार्टस के आदेश पर प्रक्रिया का निष्पादन कर रही है।

इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एमैनुएल नहशोन ने इस सप्ताह की शुरूआत में कहा कि मई महीने के आखिर में होने वाले उद्घाटन समारोह में कार्टस शामिल होंगे।

हालांकि , पराग्वे के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इलविओ वेनेगा ने कहा कि इसकी कोई तारीख निर्धारित नहीं है। उनके बयान में इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि कार्टस समारोह के लिए इस्राइल जाएंगे।

अमेरिका ने 14 मई को अधिकारिक रूप से यरूशलम में अपने दूतावास का उद्घाटन किया था। इससे दो दिन पहले ग्वाटेमाल ने ऐसा किया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल दशकों पुरानी अमेरिकी नीति को बदलते हुये दूतावास यरूशलम स्थानांतरित करने की घोषणा की थी।

Related posts

Translate »