एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

अंगद बेदी की हुईं नेहा धूपिया से शादी

37 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड और अभिनेता अंगद बेदी से गुरुवार को शादी कर ली है. दिल्ली के गुरुद्वारे में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में हुई, इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अंगद और नेहा फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. वेडिंग सेरेमनी के दौरान नेहा हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी और मांग टीका से कम्पलीट किया. वहीं अंगद बेदी सफेद शेरवानी में नजर आ रहे हैं.

बता दें, नेहा धूपिया फिल्मों और टीवी का चर्चित चेहरा हैं, अचानक आई उनकी वेंडिग की खबर से बेशक फैन भी हैरान रह गए होंगे. पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा. अंगद बेदी ने रेमी डीसूजा की ‘फालतू’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अंगद ‘उंगली’, ‘पिंक’, ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आ चुके हैं और उनकी अगली फिल्म ‘सूरमा’ है.

अंगद बेदी टीवी पर खतरों के खिलाड़ी और 24 जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं और लंबे समय से नेहा धूपिया के साथ उनकी दोस्ती चल रही थी.

Related posts

Translate »