एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

कवि बने अमिताभ बच्चन को कविता कहने से पहले ही मिली ‘वाह वाह’ तो झेंपकर बोले- ‘अरे भाई साहब…’,

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की ‘102 नॉट आउट’ रिलीज हो चुकी है और उनका अंदाज खूब पसंद भी किया गया है. लेकिन अमिताभ बच्चन सिर्फ यहीं रुकने वाले कहा हैं. फिल्म में 102 साल के बुजुर्ग का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन का एक नया वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें वे कवि सम्मेलन में कविता सुना रहे हैं. उनकी इस कविता का टाइटल हैः 102 नॉट आउट. जाहिर-सी बात है कि अमिताभ बच्चन इस तरह से अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं लेकिन मजेदार यह है कि कविता पढ़ने का उनका अंदाज बहुत ही कमाल है, और जमकर मजे दिलाता है.

अमिताभ बच्चन की यह कविता एक तरह से पूरी फिल्म की कहानी ही है, जिसे कविता के अंदाज में पिरो दिया गया है. लेकिन अमिताभ बच्चन की आवाज और कविता कहने का अंदाज और एक्सप्रेशंस वाकई दिलचस्प हैं. यही नहीं, ‘वाह वाही’ मिलने पर उनके कमेंट और भी मजा दिलाते हैं. कुल मिलाकर फिल्म को प्रमोट करने का यह तरीका काफी इंट्रेस्टिंग है और अमिताभ ने अपने किरदार के बाद इस कविता के जरिये भी दिल जीता है.

 ‘102 नॉट आउट’ 4 मई को रिलीजज हुई है और इसमें बिग बी के 75 वर्षीय बेटे के रोल में ऋषि कपूर नजर आए. दोनों की जुगलबंदी बहुत ही कमाल है और ‘अजूबा (1991)’ फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी ने वापसी की थी. ‘102 नॉट आउट’ को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है.

Related posts

Translate »