Uncategorized खेल हिंदी न्यूज़ 

IPL 2018, KXIP vs KKR: …लेकिन केएल राहुल ने कुछ ऐसे दे डाला जोस बटलर को चैलेंज!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में कर्नाटकी केएल राहुल का कोई जवाब नहीं. शनिवार को केकेआर के खिलाफ (मैच रिपोर्ट) भले ही उनकी टीम हार गई, लेकिन राहुल 66 रन की आतिशी पारी खेलकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों बल्लेबाजों की पहली पायदान पर आ गए. राहुल की की पारी भले ही उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को चैलेंज दे डाला है. आपको बता दें कि राहुल ने शनिवार के मैच के बाद ऑरेंज कैप झटक ली थी, लेकिन यह फिर उनके हाथ से फिसल गई. लेकिन वह इसके प्रबल दावेदार हैं. राहुल के अभी तक 11 मैचों में 59.66 के औसत से 537 रन हैं.

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में जोस बटलर पहले से ही एक वेरी-वेरी स्पेशल कारनामा कर चुके हैं. और वह इसमें आगे बाकी बचे राजस्थान के मैचों में और भी नए आयाम जोड़ सकते हैं. बटलर ने अपने इस कारनामे से क्रिस गेल, के विलियमसन और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा था, लेकिन अब केएल राहुल एक तरह से उनके सिर पर सवार हो गए हैं, या कहें कि उन्होंने बटलर को मैसेज भेज दिया है कि वह खुद को बचा सकते हैं, तो बचा लें क्योंकि वह अब उनके पीछे लग गए हैं.

 

हम जिस कारनामे की बात कर रहे हैं, वह है आईपीएल में लगातार अर्धशतक जड़ने का. और इसमें जोस बटलर ने इस सीजन में सभी के होश उड़ा दिए हैं. पूरे पैसे वसूल करा दिए हैं बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के. शुक्रवार को ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीम को अकेले बूते पानी पिला दिया. जोस बटलर पारी शुरू करने आए. और 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी स्ट्रोक के साथ ही राजस्थान को मैच जिताकर लौटे. उनकी इस पारी से मानों टूर्नामेंट में राजस्थान की संभावनाओं में एक नई जान सी आ गई है. बटलर ने चेन्नई के खिलाफ बिना आउट हुए 95 रन बनाए और चेन्नई के पिछले कुछ मैचों में लगातर जीत के सिलसिल को तोड़ दिया. साथ ही, बटलर ने इस पारी से वह कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका.

बता दें कि जोस बटलर ने इस आईपीएल में लगातार चार अर्धशतक जड़ डाले हैं. यह वह बात है, जो उनसे पहले तक नहीं ही हुई थी, लेकिन केएल राहुल ने केकेआर के खिलाफ 66 रन से लगातर तीसरा अर्धशतक जड़कर उन्हें चैलेंज दे दिया है कि वह अगले मैच में लगातार चौथा पचासा भी पड़ सकते हैं. वैसे राहुल के अलावा गेल विलियमसन और श्रेय अय्यर लगातार तीन अर्धशतक बना चुके हैं. और अब अगर राहुल लगातार चौथा पचासा जड़ दें, तो चौंकिएगा मत. जिस फॉर्म में राहुल हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं, तो बटलर भाई आप भी अब पांचवें अर्धशतक की तैयारी कर लो!

Related posts

Translate »