आलिया भट्ट ने मानी बात, फिल्मों के जरिए दर्शकों को रुलाकर मिलती है खुशी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हालिया फिल्म ‘राज़ी (Raazi)‘ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. वुमन सेंट्रिक फिल्म होने के बावजूद यह टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर रही है. मेघना गुलजार निर्देशित ‘राज़ी’ को बेहतरीन रिव्यू मिला, जिसका सीधा असर इसके बिजनेस पर पड़ा है. पहले दिन 7.53 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद, ‘राज़ी’ ने रिलीज के दूसरे दिन 50.07 % की ग्रोथ दर्ज की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 11.30 करोड़ रुपये बटोरे हैं. इसी के साथ आलिया भट्ट स्टारर ‘राज़ी’ ने दो दिनों में 18.83 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
आलिया भट्ट का कहना है कि वह वास्तव में उस समय बेहद खुशी महसूस करती हैं, जब वह अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को रोने पर मजबूर कर देती हैं. आलिया ने यहां शनिवार को फिल्म ‘राजी’ के सह-कलाकार विक्की कौशल के साथ मीडिया से बातचीत की.

