विदेश हिंदी न्यूज़ 

पीएम मोदी पुतिन के साथ अनौपचारिक बैठक के लिए 21 मई को जाएंगे रूस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 मई को रूस की यात्रा पर जाएंगे जहां वे रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक करेंगे. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की. मोदी और पुतिन के बीच यह अनौपचारिक बैठक रूस के सोची शहर में होगी. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों नेता अपने विशेष एवं लाभप्रद सामरिक गठजोड़ को और मजबूत बनाने व अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर व्यापक एवं दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में चर्चा करेंगे.

इसमें कहा गया है कि दोनों नेता राष्ट्रीय विकासात्मक प्राथमिकताओं और द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच सोची में अनौपचारिक बैठक भारत और रूस के बीच नियमित विचार विमर्श की परंपरा को आगे बढ़ाने के संदर्भ में हो रही है.

 उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मोदी ने वुहान में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अनौपचारिक बैठक की थी.

Related posts

Translate »