जब सलमान खान भूल गए कौन-सी है उनकी कार, और फिर हुआ कुछ ऐसा…
नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन अंदाज नजर आएगा. ‘रेस 3’ को रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है, और फिल्म में बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, साकिब सलीम और डेजी शाह नजर आएंगे. लेकिन सलमान खान से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है. सलमान खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जैसा अकसर हमारे साथ उस समय पार्किंग में हो जाता है जब हमारे जैसी कई कारें होती हैं. इस वीडियो में वे अपनी पूरी टीम के साथ हैं और उस समय यह दिलचस्प वाकया पेश आता है.
सलमान खान इस वीडियो में अपनी पूरी टाम के साथ पार्किंग में आते हैं, और एक पल को रुक जाते हैं क्योंकि उनकी कार जैसी ही कई कारें वहां खड़ी होती हैं. वे एक पल को रुकते हैं और सोचते हैं, उसके बाद ही वे अपनी कार की ओर जाते हैं. इस तरह यह बहुत ही दिलचस्प वाकया पेश आता है, और एक मिनट को सलमान खान भी झेंप जाते हैं.
सलमान खान और बॉबी देओल की फिल्म ‘रेस 3’ 15 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है, और इसमें कमाल के एक्शन भी हैं. सलमान खान के साथ रोमांस का छौंक लगाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह हैं. फिल्म को रमेश तोरानी ने प्रोड्यूस किया है जबकि कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा इसके डायरेक्टर हैं.

