अमिताभ बच्चन ने गाली और ट्रोल से बचने के लिए निकाला नया तरीका, अब करेंगे ऐसा
नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके पास सोशल मीडिया पर गाली या ट्रोल का जवाब देने के लिए समय नहीं है. इसके बजाय वह अपना समय काम करने और उन प्रशंसकों को देना पसंद करेंगे, जिन्हें वह अपना ‘विस्तारित परिवार’ मानते हैं. अमिताभ ने ट्रोलिंग और गाली-गलौच देने के संबंध में अपने ब्लॉग पर अपने विचार जाहिर किए. उन्होंने लिखा, “मेरा विस्तारित परिवार (प्रशंसक) मुझे प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे ट्रोलिंग को लेकर आगाह करता है और मैं जो कुछ भी सोशल मीडिया पर कह सकता हूं, उसे लेकर चिंतन करने और सावधान रहने के लिए कहता है. मुझसे इस बारे में अपनी परवाह करने का आग्रह करता है.”
फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के अभिनेता का कहना है कि उन्हें इस बारे में पता है, लेकिन वह इसकी अनदेखी करना पसंद करते हैं. अमिताभ ने कहा कि ट्रोल उन्हें और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं.

