सबसे नजरें चुराकर नजरें मिलाने में माहिर हैं प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल
नई दिल्ली : साल की सबसे बड़ी रॉयल वेडिंग का समय आ गया है. शनिवार यानी कि 19 मई को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी अमेरिकन मंगेतर मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. विंडसर कैसेल में शादी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. लंदन के बकिंगघम पैलेस में जश्न का मौहौल है. हैरी और मेगन विंडसर कैसेल के सेंट जॉर्ज चैपल में शादी की रस्में निभाएंगे. इसके बाद सेंट जॉर्ज हॉल में वेडिंग रिसेप्शन होगा.
जब से हैरी और मेगन की शादी का ऐलान हुआ है तब से ही गेस्ट लिस्ट से लेकर दुल्हन के लिबाज पर खूब डिस्क्शन हुआ है. प्रिंस हैरी ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें मेगन से पहली ही नजर में प्यार हो गया था. हालांकि दोनों की परवरिश बिलकुल अलग-अलग माहौल में हुई है. लेकिन मानवता के प्रति लगाव ही उन दोनों को करीब लेकर आया.
प्रिंस हैरी और मेगन एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं. जब भी उन्हें साथ देखा गया उनकी आंखों में हमेशा एक-दूसरे के लिए प्यार दिखा. दोनों की केमिस्ट्री गजब की है. एक-दूसरे के साथ दोनों हमेशा कम्फर्टेबल और रिलैक्स दिखते हैं. यही नहीं उन्हें कई बार एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया. आपको बता दें कि ब्रिटेन के शाही जोड़े पब्लिक के सामने हाथ नहीं थाम सकते. लेकिन हैरी और मेगन ने इस नियम को तोड़ दिया.
यहां पर हम आपको प्रिंस हैरी और मेगन की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देखकर आपको भी मान लेंगे कि दोनों की जोड़ी कितनी जानदार और शानदार है:

