24 साल पुरानी यादों में खोईं माधुरी दीक्षित, ‘बहन’ के साथ लो चली पर.. किया डांस
नई दिल्ली: सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन!’ जब जब टीवी पर आती है, दर्शक उसे चाव से देखना पसंद करते हैं. फिल्म को रिलीज हुए भले ही 24 साल बीच चुके हैं, लेकिन इसकी यादें आज भी ताजा हैं. फिल्म में रेणुका शहाणे ने माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन का किरदार निभाया था. फिल्म का गाना लो चली मैं… में दोनों की कैमिस्ट्री खूब जमी थी. इसी बीच रेणुका और माधुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शूटिंग के दौरान अचानक लो चली में… गाना बजता है और दोनों ही एक्ट्रेस इस गाने पर झूमने को मजबूर हो जाती हैं.
माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी फिल्म Bucket List में नजर आएंगी. इस फिल्म में रेणुका शहाणे भी अहम किरदार में दिखेंगी. रेणुका ने माधुरी के साथ उनका डांस वीडियो साझा किया. एक्ट्रेस ने बताया ने फिल्म की शूटिंग के बीच अचानक टीम ने लो चली में.. गाना बजाया, और माधुरी और वो उठकर डांस करने लगे. वहां मौजूद भीड़ जोड़ी का वीडियो बनाने में मग्न थी, लेकिन दोनों 24 साल पुरानी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन!’ की यादों को ताजा करने में व्यस्त रहीं.”

