एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखने वाला पहला इंडियन वीडियो बना Thug Ranjha, 2 दिन में मिले इतने व्यूज

नई दिल्ली: सिंगर अक्सा का पहला पॉप सिंगल ‘ठग रांझा’ ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. यह दुनियाभर में सबसे अधिक देखा जाने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है. 2 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 7.2 मिलियन (72 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अक्सा ने एक बयान में कहा, “यह ड्रीम डेब्यू है. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने गाना सुना और इसे संभव किया. किसी भी कलाकार के लिए उनके काम को इतना प्यार और स्वीकृति मिलने से बड़ी कोई चीज नहीं है.”

गाने की सफलता की खुशी अक्सा ने सोशल मीडिया पर भी जाहिर की है.

Thug Ranjha को वायु ने लिखा और कंपोज किया है. इसमें अक्सा प्रमुख भूमिका में हैं और इसमें उनके पिछले प्यार को दिखाया गया है और दिखाया गया है कि कैसे वह अपने पूर्व प्रेमी की तरह ठग रांझाओं को छोड़कर आगे बढ़ जाती है. वीडियो में परेश पाहूजा भी हैं.

Related posts

Translate »