जब अमिताभ बच्चन के बच्चों ने मांगा था जैकी श्रॉफ से ऑटोग्राफ, शेयर किया किस्सा
नई दिल्ली: सुनहरे पर्दे पर 90 के दशक में राज करने वाले अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बच्चे जब उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आए तो उन्हें अहसास हो गया कि वह मशहूर हो गये हैं. 63 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि वह चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और बच्चन ने एक पांच सितारा होटल में पूरी ऊपरी मंजिल किराए पर ले रखी थी. मैं भी उसी होटल में रूका हुआ था. श्रॉफ ने कहा , ”मैंने वेटर से पूछा कि वह (बच्चन) किस समय आएंगे, क्योंकि मैं वास्तव में उनसे मिलना चाहता था, लेकिन मैंने देखा कि उनके बच्चे मुझसे ऑटोग्राफ लेने आ गये.”
जैकी श्रॉफ ने आगे बताया, ”मैंने कहा ‘वाह, यहां मैं अमिताभ बच्चन को देखने का इंतजार कर रहा हूं और उनके बच्चे हमारे ऑटोग्राफ चाहते हैं.’ तब मुझे अहसास हुआ कि मैं मशहूर हो गया हूं.” दक्षिण मुंबई में एक चॉल से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अभिनेता बनेंगे लेकिन उनके पिता का हमेशा मानना था कि मुझे जीवन में बेहतर चीज मिलना तय है.

