एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

सलमान खान ने उठाया मार्कर और अपनी जैकेट पर बनाया कुछ ऐसा, देखकर कहेंगे WOW!

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘रेस-3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का ट्रेलर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ सलमान के गाने हीरिए.. को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. 5 दिन पहले यू-ट्यूब पर रिलीज हुए इस पार्टी नंबर को अब तक 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में सलमान खान डेनिम जैकेट लुक में नजर आ रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जैकेट को सलमान खान ने अपने हाथों से पेंट किया है.

फैशन डिजाइनर एल्शे रेबेलो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सलमान खान अपनी डेनिम जैकेट पर पेंट कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सलमान ने खुद इसे पेंट किया है. यह जैकेट स्प्लैश फैशन का है, जबकि सलमान की स्टाइलिंग उनकी बहन अलविरा खान और एश्ले रबेलो ने की है.

 सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी फिल्म ‘रेस 3’ में अपना जलवा दिखाएगी. इससे पहले फिल्म ‘किक’ में भी कपल धमाल मचा चुका है. इस फिल्म में ‘जुम्मे की रात’ सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आया था, वहीं अब हीरिए.. की खूब चर्चा हो रही है. बता दें, यू-ट्यूब पर हीरिए… सातवे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
‘किक’ की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. ‘रेस 3’ को रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है. सलमान खान की ‘रेस 3’ ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.

Related posts

Translate »