न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

2013 बोधगया सीरियल ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

पटना: बिहार के बोधगया में 7 जुलाई को हुए महाबोधी मंदिर सीरियल ब्लास्ट मामले में आज यानी शुक्रवार को एनआईए कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. बोधगया सीरियल ब्लास्ट में एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज मनोज कुमार फैसला सुनाएंगे. बता दें कि 7 जुलाई 2013 को बोधगया में हुए एक बाद एक सीरियल ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गये थे. इसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है.

गौरतलब है कि बोधगया ब्लास्ट में एनआईए ने करीब 90 गवाहों को पेश किए.  11 मई, 2018 को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अपना स्पेशल जज ने 25 मई तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर आज फैसला आने की उम्मीद है.

जांच एजेंसी एनआईए ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उन आरोपियों में इम्तियाज अंसारी, उमर सिद्दीकी, अजहरुद्दीन कुरैशी और मुजीबुल्लाह अंसारी है. हैदर, मुजीबुल्लाह और इम्तियाज रांची के रहने वाला है, जबकि उमर और अजहर छत्तीसगढ़ के रायपुर का रहने वाला है. फिलहाल ये सभी बेउर जेल के बंद है.

Related posts

Translate »