एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

दीपिका पादुकोण को महंगा पड़ा फिटनेस वीडियो डालना, फैन्स ने खोली पोल… देखें

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का चैलेंज स्वीकार करते हुए ट्वीट किया है. इस ट्वीट में दीपिका पादुकोण ने रनिंग करते हुए एक GIF वीडियो पोस्ट किया है. ब्लैक कलर के ट्रैकशूट में दीपिका मॉर्निंग वॉक कर रही हैं. दीपिका पादुकोण ने लिखा, ‘मैं फिटनेस को लेकर काफी उत्साहित रहती हूं… और अब मेरा नया जुनून है रनिंग. थैक्यू पीवी सिंधू. आपका चैलेंज स्वीकार कर लिया है. अब मैं मिताली राज, रानी रामपाल अदिति अशोक को यह चैलेंज देना चाहूंगी, क्योंकि हम फिट तो इंडिया फिट.’ फिटनेस चैलेंज में हिस्सा लेते हुए दीपिका का ये ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गया.

दीपिका के इस मैसेज लिखने के बाद सोशल मीडिया के यूजर्स ने अजीबोगरीब सवाल उठाना शुरू कर दिया. किसी ने दीपिका के इस प्रयास की तारीफ की तो वहीं कोई मजाक बनाता हुआ नजर आया. बता दें कि युवा और खेल मामलों के मंत्री व ओलंपिक विजेता राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने हाल ही में ट्विटर पर फिटनेस चैलेंज दिया. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बिना ब्रेक लिए पुश-अप कर रहे हैं. इसी के साथ उन्‍होंने सभी से अपना फिटनेस मंत्र बताते हुए वीडियो शेयर करने की अपील की है. जिसके बाद सभी बड़ी हस्तियों ने इस चैलेंज को फॉलो करना शुरू कर दिया.

दीपिका पादुकोण से पहले विराट कोहली ने पुश अप, ऋतिक रोशन ने साइकिलिंग, पीवी सिंधू ने चिनअप, साइना नेहवाल ने डंबल उठाकर इस चैलेंज को आगे बढ़ाया है. इनके अलावा कई बड़ी हस्तियों ने भी इसमें हिस्सा लिया. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विराट कोहली का चैलेंज स्वीकार करते हुए जल्द ही वीडियो अपलोड करने का वादा किया.

Related posts

Translate »