CSK vs SRH, Final, IPl 2018: शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा था राशिद खान ने, फाइनल में है एंड्रयू टाई पर नजर
नई दिल्ली: ज्यों-ज्यों वक्त गजुर रहा है, करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल और दिमाग दोनों ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की ओर चल पड़ा है, जहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 का फाइनल सनराइजर्स हैदराबाद और धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है. और इसमें भी प्रशंसकों की नजरें सबसे ज्यादा लगी हैं अफगानिस्तान क्रिकेट की सनसनी राशिद खान ने, जिन्होंने अपने तेवरों से करोड़ों भारतीयों को भी अपना दीवाना लिया है.

और अब राशिद खान आईपीएल के फाइनल से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के एंड्रयू टाई से पर्पल कैप छीनने की कगार पर खड़े हैं. इसके लिए बस उन्हें तीन ही विकेटों की जरुरत है. और अब जबकि वानखेड़े की पिच का इतिहास स्पिन फ्रेंडली रहा है, तो अगर राशिद ऐसा कर देते हैं, तो बिल्कुल भी चौंकाने वाली बात नहीं होगी. राशिद ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पानी पिलाया है. और वह चेन्नई के दिग्गजों की भी चीखें निकालने का माद्दा रखते हैं. वैसे राशिद के प्रदर्शन से शेन वार्न भी उनके मुरीद हो गए हैं. और उन्हें भी इस बात का फख्र होगा कि चलो उनका रिकॉर्ड बता दें कि राशिद से पहले तक आईपीएल में किसी लेग स्पिनर द्वारा सबसे ज्याद विकेट लेने का कारनामा शेन वॉर्न ने किया था. तब वॉर्न ने साल 2008 में राजस्थान के लिए खेलते हुए 19 विकेट चटकाए थे. किसी लेग स्पिनर ने ही तोड़ा.