एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

IPL Final Closing Ceremony: कृति सेनन देंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस, इन गानों पर थिरकेंगे कैटरीना-कार्तिक

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) के बीच आज मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मैच से ठीक पहले आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से टीम का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन इस सेरेमनी में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देंगे. इसके अलावा सलमान खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्मों का प्रमोशन यहां करेंगे. एक्ट्रेस कृति सेनन भी क्लोजिंग सेरेमनी में अपने डांस का तड़का लगाएंगी. इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया है.

शनिवार को कृति ने आईपीएल सेरेमनी के लिए रिहर्सल करते हुए अपना एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो जारी किया है. जिसमें कृति अपनी फिल्म ‘राबता’ के गाने पर डांस कर रही हैं, जिसे दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है. इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन से लेकर रणबीर कपूर तक आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में भाग लेंगे. मिड डे के रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्यार का पंचनामा’ फेम कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के दो पॉपुलर नंबर पर दिल चोरी.. और बोम डिगी डिगी.. पर थिरकते नजर आएंगे. जबकि कैटरीना कैफ ‘टाइगर जिंदा है (2017)’ के गाने स्वैग से स्वागत.. पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देंगी. दोनों की परफॉर्मेंस 10-10 मिनट की होगी.

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस आगामी फिल्म ‘रेस 3’ को प्रमोट करेंगे. करीना कपूर और सोनम कपूर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और रणबीर कपूर फिल्म ‘संजू’ का प्रमोशन आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में करते दिखेंगे.

Related posts

Translate »