अर्थ हिंदी न्यूज़ 

टेलीकॉम की दुनिया में पतंजलि की बीएसएनएल के साथ मिलकर धमाकेदार एंट्री

नई दिल्ली: एफएमसीजी के क्षेत्र में ब्रांड बन चुकी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने अब टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की है. योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल BSNL) के साथ करार किया है. इस करार के बाद पतंजलि ने स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड लॉन्च किया है.

ग्राहकों को इस सिम कार्ड को लेने के बाद रोजाना 2जीबी डेटा के साथ-साथ जीवन बीमा और इंश्योरेंस भी मिलेगा. इस सिम का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 2.5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस और 5 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा. हालांकि बीमा की ये राशि सिर्फ सड़क दुर्घटना में ही मिल सकेगी.

बीएसएनएल (BSNL) के साथ मिलकर पतंजलि (Patanjali) ने इस सिम कार्ड को पेश किया है, जिसे ‘स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड’ का नाम दिया गया है. शुरुआत में ये सिम कार्ड पतंजलि के स्टाफ और कर्मचारियों के लिए जारी किया जाएगा. इसके बाद कंपनी इसे सभी के लिए पेश करेगी.

बता दें कि इस सिम कार्ड पर पतंजलि ने कुछ और ऑफर भी दिए हैं. पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड पर उपभोक्ताओं को पतंजलि के सभी उत्पाद खरीदने पर 10 परसेंट की छूट देगी.

कहा जा रहा है कि देश में बीएसएनएल के 5 लाख काउंटर हैं, जहां से लोग पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड ले सकेंगे.

Related posts

Translate »