तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग में एक शख्‍स घायल, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में हुई फायरिंग में एक शख्‍स घायल हो गया है. वहीं फायरिंग करने वाले शख्‍स को मौके से गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि जिस शख्‍स को गोली लगी है उसकी पहचान दिनेश के रूप में की गई है. दिनेश एक शार्पशूटर है और गोली उसके हाथ में लगी है. दिनेश को रोहतक से तीस हजारी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था.

दिनेश पर एक नाबालिग लड़के ने गोली चलाई थी. इस फायरिंग के बाद नाबालिग ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे मौके से ही पकड़ा गया. उसके पास से वारदात के लिए इस्‍तेमाल में लाया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

Translate »