ईरान के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से सटी सीमा पर किया हमला, आतंकी ठिकाना किया नष्ट
नई दिल्ली: ईरान के सुरक्षाबलों ने सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया. यहां से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं. प्रांत के पुलिस प्रमुख ने कहा कि सुक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष के बाद पाकिस्तानी सीमा के पास सरावन क्षेत्र में आतंकवादी के इस ठिकाने को नेस्तनाबूद कर दिया गया.
ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद कानबरी ने कहा, “इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में भारी हथियार, आत्मघाती विस्फोटक पेसटी और गोला बारूद बरामद किया गया.”
उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में आतंकवादी समूह का आत्मघाती हमलावर भी मारा गया. सुरक्षाबलों में से कोई हताहत नहीं हुआ है.

