एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

जाह्नवी कपूर का झकास अंदाज हुआ वायरल, इस तरह करवाया पहला फोटोशूट

नई दिल्ली: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बिटिया जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं लेकिन उससे पहले ही वे स्टार बन चुकी हैं. अकसर वे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. कभी उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी कोई वीडियो. हाल ही में उन्होंने अपने करियर के पहले फोटोशूट को अंजाम दिया है. ये फोटोशूट उन्होंने वोग मैग्जीन के लिए किया है, और इसमें वे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और उनका अंदाज देखने वाला है. इस शूट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे फोटो खिंचवा रही हैं और जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं.

दिलचस्प यह है कि इस फोटो शूट के समय उनकी बहन खुशी कपूर भी वहीं मौजूद थीं. इस वीडियो के खत्म होने पर जाह्नवी खुशी को लगे लगाती हैं. इस पूरे फोटो शूट के दौरान जाह्नवी कमाल की लग रही हैं, और उनके इस अंदाज ने इशारा कर दिया है कि वे आने वाले दिनों में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और स्टाइल से छा सकती हैं. वोग के इस फोटो शूट के लिए फैशन फोटोग्राफर प्रसाद नायक ने उन्हें कैमरे में कैद किया है.

बता दें कि जाह्नवी मराठी फिल्म ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं और हर किसी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हैं. ‘धड़क’ 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. जाह्नवी की यह पहली फिल्म है, जबकि उनके को-स्टार ईशान खट्टर की पहली फिल्म ईरानी फिल्मकार माजित मजीदी की ‘बियॉन्ड द क्लॉउड्स’ है जो रिलीज हो चुकी है.

Related posts

Translate »