आज पेट्रोल 9 पैसे हुआ सस्ता, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों में गिरावट के बीच आज सिर्फ पेट्रोल के दाम सस्ते हुए है. रविवार को पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. हालांकि, डीजल के दाम में में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि शनिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था. रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.11 रुपये प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में 80.75 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल आज 85.92 रुपये तो चेन्नई में पेट्रोल 81.09 रुपये प्रति लीटर है.
इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 6 पैसे और डीज़ल 5 पैसे प्रति लीटर गिरे थे. इस तरह से पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 14 पैसे और डीज़ल 11 पैसे सस्ता हुआ है. गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले चार दिनों से कच्चे तेल के दाम कम होते जा रहे हैं. जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली कमी आई है. हालांकि, करीब 16 दिनों तक लगातार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद बीते चार दिनों से आम लोगों को राहत मिल रही है.

