एनिवर्सरी पर बोनी कपूर ने दिखाया श्रीदेवी का आखिरी वीडियो, देख आंखें हो जाएंगी नम…
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को दुनिया से अलविदा कहे 3 महीने गुजर चुके हैं. लेकिन उनकी यादें आज भी सिनेप्रेमियों के दिलों पर ताजा हैं. उनके निधन का सबसे गहरा असर श्रीदेवी के परिवार खासकर उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर पर पड़ा है. बता दें, 2 जून को श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को 22 साल पूरे हुए. हालांकि, इस दिन को सेलिब्रेट करने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. 22वीं सालगिराह के मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर पेज पर बेहद इमोशनल वीडियो साझा किया है, जिसे देख आप भी भावुक हो जाएंगे.
सालगिरह के मौके पर बोनी कपूर ने अपनी पत्नी के आखिरी दिनों का वीडियो साझा किया है. यह वीडियो अभिनेता मोहित मारवाह की शादी का है, जो यूएई में हुई थी. इस शादी में श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ शामिल हुई थीं. कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी शादी में मौजूद थे. इस वीडियो के साथ कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा- “आज हमारी 22वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती. जान…मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, प्यार का प्रतीक. आपकी हंसी, जिंदगी मेरे अंदर हमेशा बसती है.”

