एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Sanju के पहले गाने में औरत की आवाज में बोले रणबीर कपूर- मैं बढ़िया तू भी बढ़िया…

नई दिल्ली: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया. संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर के साथ फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है. फिल्म ‘संजू’ का पहला गाना ‘मैं बढ़िया तू भी बढ़िया’ सोनम कपूर ने ट्विटर पर रिलीज किया. गाने को पूरी तरह से रेट्रो अंदाज में फिल्माया गया है, इसमें रणबीर कपूर के बेहतरीन डांस के साथ आप सोनम कपूर की अदाएं देख सकते हैं. फिल्म के पहले गाने में संजू को हम औरत की आवाज में लिप-सिंकिंग करते हुए देख रहे हैं.

गाने में रणबीर कपूर और सोनम कपूर का रेट्रो लुक बीते जमाने की यादों को ताजा कर देगा. ‘मैं बढ़िया, तू भी बढ़िया’ गाने में सोनम कपूर और रणबीर कपूर खुशमिजाज मूड में नजर आ रहे हैं. गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया है. इसका म्यूजिक रोहन-रोहन ने दिया है, जबकि लिरिक्स पुनीत शर्मा के हैं.संजय दत्त के जीवन पर आधारित राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ में उनके (संजय) जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को पेश किया जाएगा. फिल्म में संजय दत्त के युवा दिनों से लेकर मौजूदा दिनों तक की कहानी को दिखाया जाएगा.

यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी. राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित व निर्देशित इस बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोईराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर ने काम किया है. 30 मई को रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसे अब तक 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Related posts

Translate »