राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

गुजरात में सुशासन के लिए होगा ‘चिंतन शिविर’, मंत्री और नौकरशाह करेंगे शिरकत

अहमदाबाद वड़ोदरा में कल से शुरू हो रहे तीन दिवसीय ‘ चिंतन शिविर ’ में गुजरात सरकार के मंत्री और आईएएस अधिकारी सुशासन के उपायों पर चर्चा करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वड़ोदरा के ‘ गुजरात राज्य उर्वरक एवं रसायन (जीएसएफसी) लिमिटेड’ के परिसर में आयोजित होने वाले ‘ चिंतन शिविर ’ में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप – मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक , परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों सहित कुल 200 प्रतिभागी सुशासन कायम करने के तौर – तरीकों पर होने वाली चर्चा में हिस्सा लेंगे।

Related posts

Translate »