विदेश हिंदी न्यूज़ 

नीदरलैंड में 17 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

एम्सटर्डम  आध्यात्मिक गुरू श्री रविशंकर , मशूहर वायलिन वादक एल सुब्रह्मण्यम और गायिका कविता कृष्णमूर्ति इस महीने नीदरलैंड में आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

 

यहां के भारतीय दूतावास ने आज यह जानकारी दी।

 

समारोह राजधानी एम्सटर्डम के प्रतिष्ठित म्यूजियमप्लेन में 17 जून को आयोजित किया जाएगा। समारोह में नीदरलैंड और भारत के कई गणमान्य लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ा देश में आयोजित किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा समारोह होगा।

 

भारतीय दूतावास की पहल पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में व्यापक योग प्रदर्शन , ध्यान के सत्र , संगीत , नृत्य शामिल होंगे और साथ ही शाकाहारी भोजन भी उपलब्ध होगा।

 

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि समारोह का उद्घाटन नीदरलैंड के अवसंरचना एवं जल प्रबंधन मंत्री कोरा वैन नियूवेनहुजेन , एम्सटर्डम के मेयर जोजियास वैन आर्टसेन , रविशंकर , भारतीय राजदूत वेणु राजामणि करेंगे।

 

समारोह के दौरान सुब्रह्मण्यम और कविता ‘‘ द सोल शांति कंसर्ट ’ संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

 

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

Related posts

Translate »