एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

शादी से है Race का डायरेक्ट कनेक्शन, जानें कब घोड़ी चढ़ेंगे सलमान खान?

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों ईद पर रिलीज होने वाली उनकी फिल्म रेस 3का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं. एक्शन से भूरपूर रेसफ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम नजर आएंगे. हाल ही में सलमान पूरी टीम के साथ एमीटीवी बीट्स के शो बाबा की चौकीमें शामिल हुए. यहां शो के होस्ट ने सलमान खान से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब जानने के लिए दर्शक सालों से इंतजार कर रहे हैं. बाबा की चौकीके होस्ट ने फिल्म रेसको स्टार्स की शादी से जोड़ा. उन्होंने रेस 3′ के स्टार्स को बताया कि जिस जिस ने रेसकिया है, उनकी शादी हो चुकी है. बात बिपाशा बसु की हो या फिर सैफ अली खान की, तो रेस 3′ के बाद किसकी शादी होगी? जब यह सवाल होस्ट ने सलमान से पूछा तो मजाकिया लहजे में सलमान कहते हैं कि तुम शादी की बात करते हो या बर्बादी की. क्योंकि हमको ऐसा लगता है कि सबकी बर्बादी हुआ है. बता दें, यह एपिसोड 8 जून को टेलिकास्ट होगा.

किककी सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं.

Related posts

Translate »