न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

नेशनल डिफेंस एकेडमी के प्रिंसिपल के खिलानौकरी से निकाला तो कर्मचारी ने जापानी कंपनी के एचआर हेड को गोली मारीफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली: गुरुग्राम में आज एक जापानी कंपनी के एचआर हेड को गोली मार दी गई जिससे वे घायल हो गए. यह वारदात कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने की जिसे हाल ही में नौकरी से निकाल दिया गया था.

बताया जाता है कि आज सुबह गुरुग्राम के बिलासपुर इलाके में मित्शुबिशी कंपनी के एचआर हेड बिनेश शर्मा को कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने गोली मार दी. गोली उनकी पीठ में लगी. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. वारदात करने वाला पूर्व कर्मचारी अपने एक साथी से साथ बाइक पर सवार होकर आया था. गुरुग्राम पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी वारदात करने के बाद फरार हो गया.

गुरुग्राम पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब मित्शुबिशी के एचआर प्रमुख बिनेश शर्मा एक कार में आईएमटी मानेसर स्थित दफ्तर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोक पर शर्मा की कार को रोकने का प्रयास किया. जब वह नहीं रुके और गाड़ी तेज कर दी तो जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई गई. उन्होंने कहा कि शर्मा को दो गोलियां लगी हैं.

हमलावारों में से एक की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है. वह घटनास्थल से भागने में सफल रहा. आने-जाने वाले लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और शर्मा को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. अधिकारियों ने कहा कि शर्मा ने कथित गैर-पेशेवर रवैये के कारण जोगिंदर को बुधवार को नौकरी से निकाल दिया था. इसके बाद जोगिंदर ने शर्मा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जिसे शर्मा ने गंभीरता से नहीं लिया था. कुमार ने कहा, ‘‘हमने जोगिंदर और उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. हम उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे.’’

Related posts

Translate »