विदेश हिंदी न्यूज़ 

सीरिया में हवाई हमला, दो बच्चों सहित 18 नागरिकों की मौत

नई दिल्ली: पश्चिमोत्तर सीरिया में आज एक हवाई हमले में दो बच्चों सहित 18 नागरिकों की मौत हो गयी. माना जा रहा है कि हमले सीरियाई सरकार के मित्र देश रूस ने किये हैं. ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने इसकी जानकारी दी है. सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि पश्चिमोत्तर इदलिब प्रांत के आवासीय क्षेत्र जरदाना में यह हमला किया गया. हमले में 50 लोग घायल भी हुए हैं.

 

आबजर्वेट्री के प्रमुख रामी आब्देल रहमान का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हुए हैं.

Related posts

Translate »