तालिबान ने संघर्षविराम के ऐलान के बाद 20 अफगान सुरक्षाबलों की हत्या की
हेरात: अफगानिस्तान में संघर्षविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद तालिबानी विद्रोहियों ने सरकार समर्थित 20 सुरक्षाबलों की हत्या कर दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “तालिबान विद्रोहियों ने अल-सुबह कला-ए-जल जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप 20 सरकार समर्थक सुरक्षाबलों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.”
इससे पहले शनिवार को तालिबान ने अफगानिस्तान में ईद-उल-फितर के तीन दिनों के दौरान संघर्षविराम की घोषणा की थी. बता दें कि ईद अल-फितर 14 जून को शुरू होगा. तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सभी मुजाहिद्दीन को ईद के पहले, दूसरे और तीसरे दिनों के दौरान पूरे देश में घरेलू विपक्षी सुरक्षाबलों के खिलाफ अपने सभी आक्रामक अभियान को रोकने का निर्देश दिया जाता है.”

