एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

निरहुआ की ‘बॉर्डर’ का ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ सॉन्ग हुआ रिलीज, सुनेंगे तो भर जाएंगे जोश से… देखें Video

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के कई सुपरस्टार एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने जा रहे हैं. दिनेश लाल यादव निरहुआकी अगली फिल्म बॉर्डरमें विक्रांत सिंह राजपूत, परवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा नजर आएंगे. ईद पर रिलीज हो रही भोजपुरी फिल्म बॉर्डरको लेकर जबरदस्त हाइप है. फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, और अब इसका नया गाना रिलीज हुआ है जो देशभक्ति की भावना से भरा है. मेरा रंग दे बसंती चोलाशीर्षक के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. बॉर्डरमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा परवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, आदित्य ओझा, गौरव झा और किरण यादव नजर आएंगे. बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट को दो फिल्मे बॉर्डरऔर निरहुआ हिंदुस्तानी 3′ की शूटिंग 100 दिन तक लगातार चली और सेट पर ही ऑनलाइन एडिटिंग की व्यवस्था की गई थी. एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू ने फिल्म खत्म होने के साथ ही एडिटिंग भी पूरी कर ली थी. 

लेखक-निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डरके निर्माता प्रवेश लाल यादव है. बॉर्डरको लेकर भोजपुरी सिनेमा में काफी हाइप है, और इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बॉर्डरईद के मौके पर रिलीज होगी और यह सैनिकों के जीवन पर आधारित फिल्म बताई जाती है.

 

Related posts

Translate »