न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली के तुगलकाबाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, इलाके के दबंग कांग्रेस नेता पर आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली के  तुग़लकाबाद गांव में जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर हुई कहासुनी में एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम नाम जीतू था. मिली जानकारी के मुताबिक जीतू के परिवारजनों को भी लाठी और डंडों से बुरी तरह पीटा गया जो एम्स के ट्रामा सेंटर में गंभीर हालत में भर्ती हैं. हत्या और मारपीट का आरोप इलाके के कांग्रेस नेता और दबंग कहे जाने वाले सुभाष पहलवान और उनके परिजनों पर लगा है. सुभाष पहलवान ने कांग्रेस पार्टी से निगम का चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह हार गए थे. बताया जा रहा है कि तुग़लकाबाद गांव के पास एएसआई यानि पुरातत्व विभाग की खाली जमीन पड़ी हुई है जिस पर अवैध रूप से कब्जे को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी. ॉ

जीतू के परिजनों का कहना है कि सुभाष पहलवान ने आज साजिश के तहत बातचीत करने के लिए जीतू को फ़ोन कर बुलाया और उसकी पेड़ से बांधकर लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई की और उसे पेड़ से बांधकर जबतक पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

 

Related posts

Translate »