एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

जोखिम उठाने से नहीं डरतीं Veere Di Wedding की एक्ट्रेस, घिसे-पिटे नियम तोड़ने में करती हैं यकीन

नई दिल्ली: करीना कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म Veere Di Wedding बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है. 9 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 64 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है. वैसे, फिल्म की जितनी तारीफ हो रही है, उतना ही इसे क्रिटिसाइज किया जा रहा है. फिल्म के एक बोल्ड सीन के लिए एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (30) को जमकर ट्रोल किया गया. फिल्म तनु वेड्स मनुमें नायिका की सबसे अच्छी सहेली की भूमिका से लेकर फिल्म नील बटे सन्नाटामें 15 साल की बेटी की मां का किरदार में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने विविधतापूर्ण और जोखिम भरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं. अनारकली ऑफ आराकी अभिनेत्री स्वरा का कहना है कि वह जोखिम लेने से कभी डरती नहीं हैं. स्वरा ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं कभी जोखिम लेने से नहीं डरी. जब मैं फिल्म उद्योग में आई, मुझे पता नहीं था कि कैसे इसमें राह बनाई जाए, लोगों ने मुझे इस पर काफी सलाह दी कि क्या नहीं करना है..मुझसे किसी की बहन या नायिका की अच्छी सहेली का किरदार न निभाने के लिए बोला गया, क्योंकि तब मुझे सिर्फ सेकेंड लीड किरदार करने के ऑफर मिलते थे.” स्वरा ने अनारकली ऑफ आरामें नाचने-गाने वाली महिला की भूमिका निभाई थी और अब हालिया रिलीज फिल्म वीरे दी वेडिंगमें वह प्रमुख नायिकाओं में से एक के किरदार में नजर आई हैं. उनका कहना है कि अपने अभिनय करियर में खुद के नियमों को लागू करने के लिए घिसी-पिटी अवधारणाओं को तोड़ना सबसे अच्छा तरीका है. अभिनेत्री ने कहा, “मुझसे खलनायिका का और कम उम्र में मां का किरदार नहीं निभाने के लिए कहा गया..अब आप जानते हैं कि फिल्मों में मैंने कैसे-कैसे किरदार निभाए हैं. मुझे लगा कि अगर मुख्य भूमिका पाने के लिए ये नियम बने हैं तो फिर इन्हें क्यों न तोड़ा जाए? क्यों न घिसी-पिटी अवधारणाओं से छुटकारा पाकर अपने नियम लाए जाएं?” स्वरा ने कहा, “मेरा मानना है कि इन घिसी-पिटी धारणाओं से निपटने का सबसे अच्छा तरीका जोखिम लेना, विफलता से डरे बिना नई चीजें करने की कोशिश करना है.” अभिनेत्री ने यह पूछे जाने पर कि एक पटकथा की क्षमता और संभावना को पहचानने का उनका सबसे अच्छा तरीका क्या है? तो उन्होंने इसका श्रेय अपने सहयोगियों को दिया. स्वरा ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें कुछ बेहतरीन फिल्मकारों के साथ काम करने का मौका मिला. बात जब तनु वेड्स मनुया रांझणाकी आती है तो वह इसका श्रेय हिमांशु शर्मा को देती हैं जिन्होंने फिल्म की पटकथा लिखी. 

Related posts

Leave a Comment

Translate »