अर्थ हिंदी न्यूज़ 

राजग सरकार के कार्यकाल में कोल इंडिया का उत्पादन 10.5 करोड़ टन बढ़ा : गोयल

नयी दिल्ली , 11 जून (भाषा) कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया का उत्पादन 2017-18 में पिछले चार साल में 10.5 करोड़ टन बढ़कर 56.7 करोड़ टन हो गया। 

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब देश कोयले की कमी का सामना कर रहा है। 

गोयल ने कहा कि कोल इंडिया का उत्पादन 2013-14 में 46.2 करोड़ टन था जो 2017-18 में बढ़कर 56.7 करोड़ टन हो गया। 

गोयल यहां राजग सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर मीडिया से मुखातिब थे। उनके पास रेल मंत्रालय का भी प्रभार है। 

गोयल ने कहा , ‘‘ जो पिछले सात से आठ साल में नहीं हुआ वह पिछले चार साल में हुआ है। कोल इंडिया का उत्पादन चार साल में 10.5 करोड़ टन बढ़ गया जिसे 2013-14 से पहले पाने में करीब सात साल लगे थे। ’’ 

उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन में बढ़ोत्तरी रेलवे और कोयला मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों के चलते संभव हुई है। 

उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई में रेलवे के मालवहन में भी आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

गोयल के अनुसार पिछले कुछ सालों में कोयला के आयात में भी कमी आयी है। 

Related posts

Leave a Comment

Translate »