एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

मैथिली फिल्म ‘प्रेमक बसात’ में बतौर सिंगर डेब्यू करेंगे ये बॉलीवुड स्टार, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर प्‍लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्‍य नारायण ने पहली बार मैथिली भाषा में गाना गया है. आदित्‍य, रूपक शरर निर्देशित मैथिली फिल्‍म प्रेमक बसातमें पहली बार अपनी मातृभाषा में गाना गाकर काफी खुश हैं. वे कहते हैं कि उनके दादा जी और पिता जी मिथिला की पावन धरती से हैं. मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मेरी जड़ें मिथिला से जुड़ी हैं. पिताजी मैथिली गाना गा चुके हैं, लेकिन मेरे लिए यह पहला अनुभव है, जो दिल को छू लेना वाला है. आदित्‍य ने गाने की रिकॉर्डिंग के बाद कहा कि मैं आज इस गाने को रिकॉर्ड कर बहुत अच्‍छा फील कर रहा हूं. ये बात मैं जब घर में पापा और दादी को बताऊंगा, तो उन्‍हें भी अच्‍छा लगेगा. खासकर दादी इमोशनल होने वाली हैं. उनकी चाहत रही है कि मैं भी मिथिला के लिए कुछ करूं. आदित्‍य ने फिल्‍म प्रेमक बसातके निर्माता वेदांत  झा और निर्देशक रूपक शरर को धन्‍यवाद दिया और कहा कि फिल्‍म की टीम से जुड़ कर अच्‍छा लगा. खास कर इस गाने के लिए मैं अपने आप को लकी मानता हूं.  फिल्‍म काफी अच्‍छी है, इसलिए उम्‍मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्‍म देखें गाना सुनें और अपना आशीर्वाद दें.

बता दें कि आदित्‍य को संगीत विरासत में मिली है और वे अब तक हिंदी के अलावा दूसरी अन्‍य भाषओं में भी गाने गा चुके हैं. साथ ही वे फिल्‍मों में भी नजर आए हैं और टीवी पर भी उनका एपीयरेंस अच्‍छा खासा रहता है. मैथिली फिल्म प्रेमक बसातमें पीयूष कर्ण, रैना बनर्जी, मोना रे, प्रज्ञा झा, राकेश त्रिपाठी, कल्पना मिश्रा और कुणाल ठाकुर मुख्‍य भूमिका में हैं.

Related posts

Leave a Comment

Translate »