एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Loveratri Teaser: नवरात्रि पर मनेगा ‘लवरात्रि’ का जश्न, कुछ यूं गरबा करते दिखी डेब्यू जोड़ी

नई दिल्ली: सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. आयुष की फिल्म लवरात्रिका टीजर रिलीज हो चुका है.  फिल्म का सबसे पहला पोस्टर इसी साल वेलेन्टाइन डेपर रिलीज किया गया था. सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंटर पर लवरात्रिका ट्रेलर को रिलीज कर दिया है. गुरुवार की सुबह भी एक ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ”सिर्फ आपको ये बताने, आज जल्द सुबह बताने आया हूं. लवरात्रिका टीजर 3 बजे रिलीज होगा.फिलहाल यह फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर निर्मित है. रोमांटिक फिल्म में नवरात्रि के मौके पर नायक-नायिका के बीच उभरते प्यार को दिखाया जाएगा. आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म में को-एक्ट्रेस वरिना हुसैन साथ होंगी. फिल्म के पहले पोस्टर से लेकर टीजर रिलीज होने तक सलमान खान के फैन्स का खूब प्यार भी मिल रहा है. लवरात्रिका टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. टीजर में आयुष और वारिना डांडिया करते नजर आ रहे हैं. ये प्रेम कहानी गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है. गरबा इस प्रेम कहानी का हिस्सा है, ऐसे में आयुष शर्मा और वरिना हुसैन ने गरबा करते हुए दिखे. दोनों नए कलाकर के बीच नवरात्रि में दिखी प्यार की झलक लवरात्रिनाम दे रही है.

बता दें कि फिलहाल अभी फिल्म की शूटिंग जारी है और अपनी पहली फ़िल्म के लिए दोनों ही स्टार कड़ी मेहनत कर रहे है. आयुष फिल्म के लिए जिम और डांस क्लास के बाहर अक्सर देखा गया है. लवरात्रिका निर्देशन अभिराज मिनवाला कर रहे हैं. यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स वेंचर की पांचवी फिल्म है. लवरात्रि‘ 5 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस फिल्म से वारिना हुसैन भी अभिनय क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं. फिल्म नरेन भट्ट द्वारा लिखित है और अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है.

Related posts

Leave a Comment

Translate »