खेल हिंदी न्यूज़ 

डिफेंडर नारायण दास दिल्ली डायनामोज से जुड़े

नयी दिल्ली , 17 जून (भा इंडियन सुपर लीग की टीम दिल्ली डायनामोज ने आज यहां लेफ्ट बैक (डिफेंडर) नारायण दास से लंबी अवधि के लिए करार किया।

इससे पहले 24 साल के नारायण गोवा एफसी के लिए पिछले सत्र में खेल चुके है। वह आईएसएल के पांचवे सत्र के लिए डायनामोज से जुड़ने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी है।

टाटा फुटबाल अकादमी से निकले नारायण ने 24 बार भारतीय फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

नारायण के अलावा बिक्रमजीत सिंह , डैनियल लालहलीमपुइया , सियाम हंगल और राणा घारामी हाल ही में टीम से जुड़े हैं

Related posts

Translate »