एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Race 3 Leaked Online: सलमान खान के लिए बुरी खबर, फेसबुक पर लीक हुई Race 3

सुपरस्टार सलमान खान और ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म Race 3 की टीम के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, यह फिल्म लीक हो गई है. एक्शन से भरपूर यह मल्टीस्टारर फिल्म सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लीक हो गई है. कई फेसबुक यूजर्स ने थिएटर के डबिंग प्रेंट को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है. इसे कई ग्रुप्स और यूजर्स ने शेयर किया है. बता दें, ‘रेस 3’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है. फिल्म ने दो दिनों में 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है. लेकिन सोशल मीडिया पर लीक हो जाने के बाद इसकी कमाई पर बेशक असर पड़ेगा. ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, शनिवार को फिल्म ने उम्मीद से बेहतर कमाई कर डाली. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 38.14 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है. Race-3 दो दिनों में 67.31 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपना स्टारडम साबित करते हुए ईद पर रिलीज हुई ‘रेस 3’ पर ब्लॉकबस्टर फिल्म का ठप्पा लगा डाला है. शनिवार के बाद उम्मीद है कि रविवार को फिल्म बेहतरीन कलेक्शन कर तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. सलमान खान की इस फिल्म के लिए लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला. सलमान खान के फैन्स के लिए यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, जबकि बाकियों के लिए यह फिल्म निराश से भरपूर रही. ‘रेस 3’ में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे बड़े फिल्म स्टार हैं. फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं और इसे सलमान खान की कंपनी और रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है

Related posts

Leave a Comment

Translate »