खेल हिंदी न्यूज़ 

श्रीलंका दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में दो स्पिनरों को मिली जगह

जोहानिसबर्ग , 18 जून : दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दो स्पिनरों तबरेज शम्सी और केशव महाराज का टीम में चयन किया है।

एकदिवसीय टीम में तेज गेंदबाज डेल स्टेन और वर्नोन फिलैंडर को जगह नहीं दी गयी है हालांकि चयन समिति के समन्वयक लिंडा जोंडी ने कहा कि दोनों गेंदबाज इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप टीम में जगह के लिए दावेदार हो सकते हैं।

जोंडी ने कहा , ‘‘ हम अपने टैलेंट पूल को बढ़ा रहे है। इंग्लैंड में हालात श्रीलंका से बिल्कुल अलग होंगे। ’’

टीम में दक्षिण अफ्रीका के लिए एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर इमरान ताहिर को भी जगह नहीं दी गयी। क्रिस मौरिस चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

टीम :

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला , जूनियर डाला , क्विंटन डि काक (विकेटकीपर) , जेपी डुमिनी , रीजा हेन्ड्रिक्स , हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज , एडिन मार्कराम , डेविड मिलर , वियान मुलडेर , लुंगी एनगिडी , एंडिले फेलुकुवायो , कैगिसो रबाडा और तबरेज शम्सी।

Related posts

Translate »