बिहार : बंदूकधारियों ने पेट्रोप पंप के कर्मचारी को गोली मारी, दस लाख रुपये लूटे
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन बंदूकधारियों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर उससे दस लाख रुपये लूट लिए. यह घटना भवानीपुर इलाके की है. पेट्रोप पंप का कर्मचारी एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में रूपये जमा करने जा रहा था. पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को यहां के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

