योग का कोई धर्म नहीं, आशा है कि दुनिया को आपस में जोड़ने वाली शक्ति बने : मोदी
दुनियाभर में कल मनाए गए चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि योग दुनिया को एक सूत्र में बांधने वाली शक्ति बन सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग किसी धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है और यह लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
मोदी ने कल वीडियो लिंक के जरिए न्यूयॉर्क के कैटस्किल्स इलाके में ‘ वाईओ 1 लग्जरी नेचर क्योर सेंटर ’ का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की। इस तरह का केंद्र स्थापित करने का विचार राज्यसभा सांसद और एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा का है।
केंद्र के उद्घाटन के मौके पर अपने वीडियो संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा , ‘‘ शब्द योग का अर्थ है ‘ योग ’ यानी जोड़ना। इसलिए योग में बढ़ती रूचि मुझे उम्मीद से भर देती है। मुझे आशा है कि योग दुनिया को एक सूत्र में जोड़ने वाली शक्ति बन सकता है। ’’
केंद्र में इस प्रसारण को चंद्रा , होटल व्यवसायी संत सिंह चटवाल समेत भारतीय – अमेरिकी समुदाय के अनेक सदस्यों ने देखा।
मोदी ने कहा ,

