न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

मनी लॉन्ड्रिंग मामला : कोर्ट ने पत्रकार उपेंद्र राय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने आज कथित रंगदारी और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से संबंधित धन शोधन के एक मामले में पत्रकार उपेंद्र राय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सेहरावत से कहा कि राय से हिरासत में अब और पूछताछ की जरूरत नहीं है तो अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अदालत में मौजूद दिल्ली के पत्रकार राय को कल एक दिन की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया था. उनसे 15 दिन की हिरासत में पूछताछ पहले ही हो चुकी है. निदेशालय की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक एन के माट्टा ने अदालत में एक अर्जी में कहा कि राय को जेल भेज जाए क्योंकि उनकी हिरासत की अब और जरूरत नहीं है. राय ने एजेंसी द्वारा उन पर लगाये गये सभी आरोपों से कल अदालत में इंकार किया था. एजेंसी ने अदालत में दावा किया था कि राय के कब्जे से ‘‘ बहुत गोपनीय दस्तावेज ’’ बरामद हुए हैं और निदेशालय इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि उन्हें ये दस्तावेज कैसे मिले. एजेंसी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने विभिन्न लोगों से यह दावा करके धन वसूला कि उनके पास गोपनीय जानकारी है क्योंकि वह पत्रकार हैं. निदेशालय का आरोप

Related posts

Leave a Comment

Translate »