कमजोर वैश्विक रुख से सोना वायदा 0.16 प्रतिशत गिरा
कमजोर वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे घटाने से आज वायदा कारोबार में आज सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 30,864 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्तूबर की आपूर्ति वाला सोना 50 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत फिसलकर 30,864 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें पांच लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार , अगस्त की आपूर्ति वाला सोना 43 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,573 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 109 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.06 प्रतिशत गिरकर 1,266.90 डॉलर प्रति औंस रहा।

