खेल हिंदी न्यूज़ 

इस वजह से विराट कोहली ने चोट को माना सर्वश्रेष्ठ बात, टीम इंग्लैंड रवाना

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वह इस मुश्किल दौरे के लिए पूरी तरह से फिट हैं. कोहली ने अप्रत्यक्ष रूप से चोट के कारण काउंटी के तीन मैचों से हटने को एक पॉजेटिव और सर्वश्रेष्ठ बात बताया. बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम शुक्रवार को करीब तीन महीने चलने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई. भारतीय कप्तान ने कहा कि वह हाल ही में हुए यो-यो टेस्ट में पूरी तरह से खरे उतरे हैं और उनका पूरा ध्यान इंग्लैंड दौरे पर है. कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित वनडे टीम के कई खिलाड़ियों ने पिछले दिनों यो-यो टेस्ट दिया था. जबकि इस मुश्किल टेस्ट में विफल रहने के कारण अंबाती रायुडु को सेलेक्टरों ने मूल रूप से घोषित टीम से हटा दिया था. क्या चोट के चलते तीन काउंटी मैचों से हटने से उनकी दौरे की तैयारियों पर असर पड़ेगा, पर कोहली ने कहा कि जो भी हुआ, वह सर्वश्रेष्ठ था. उन्होंने कहा कि भारत को इंग्लैंड में खेले हुए चार साल हो गए हैं.

Related posts

Leave a Comment

Translate »