खेल हिंदी न्यूज़ 

क्रूस के गोल से जर्मनी ने उम्मीदें बरकरार रखी

टोनी क्रूस ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में गोल दागकर मौजूदा चैंपियन जर्मनी को स्वीडन पर 2-1 से जीत दिलाकर उसकी फीफा विश्व कप 2018 के नाकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा। दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहा मौजूदा चैंपियन पहले दौर से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गया था लेकिन तभी क्रूस ने अंतिम सीटी बजने से एक मिनट पहले फ्री किक पर गोल दागकर जर्मनी की टीम और प्रशंसकों में जोश भर दिया। इससे पहले क्रूस की गलती का फायदा उठाकर ही ओला टोइवोनेन ने स्वीडन को 32 वें मिनट में बढ़त दिलायी थी। मार्को रेयुस (48 वें मिनट) ने दूसरे हाफ के शुरू में जर्मनी को बराबरी दिला दी थी लेकिन इसके बावजूद जोकिम लियु की टीम को राहत नहीं मिली। जर्मन टीम मध्यपंक्ति में जूझती रही इस बीच आखिरी क्षणों में जेरोम बोटेंग को भी दूसरा पीला कार्ड मिल गया जिसके कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। ऐसे में क्रूस का गोल जर्मनी के लिये संजीवनी साबित हुआ। अब जर्मनी अपने दम पर अंतिम 16 में जगह बना सकता है। उसे ग्रुप एफ में अपना आखिरी मैच बुधवार को दक्षिण कोरिया से खेलना है।

Related posts

Leave a Comment

Translate »